केरल : दुष्कर्म के बाद हत्या के एक मामले में आरोप-पत्र दाखिल

कोच्चि, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल पुलिस ने कानून की पढ़ाई कर रही दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के जघन्य मामले में शनिवार को स्थानीय अदालत में आरोप-पत्र दाखिल कर दिया।

आरोप-पत्र में असम निवासी अमीरुल इस्लाम एकमात्र आरोपी है।

पुलिस ने एर्नाकुलम प्रमुख सत्र अदालत में पुलिस ने 1,500 पृष्ठों का आरोप-पत्र दाखिल किया, जिसमें आरोपी पर दुष्कर्म और हत्या के आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता की मां राजेश्वरी ने इसी वर्ष 28 अप्रैल को अपनी बेटी को घर में मृत पड़ा पाया था। पीड़िता की मां मजदूरी कर घर चलाती हैं।

आरोपी को 16 जून को गिरफ्तार किया गया और इस समय उसे कोच्चि के नजदीक ही एक जेल में हिरासत में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493