नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को हुए आतंकवादी हमले में 17 सैनिकों के शहीद होने पर शोक जताया और कहा कि भारत लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और यह लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है।

शाह ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद और आतंकवादी संगठनों को बढ़ावा दे रहा है। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में है। देश के बहादुर सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा।”
भाजपा अध्यक्ष ने जम्मू एवं कश्मीर में उड़ी सैन्य शिविर पर रविवार तड़के हुए हमले में 17 सैनिकों की मौत पर शोक संवेदना भी जाहिर की।
उन्होंने कहा, “मुझे अपने 17 बहादुर सैनिकों के शहीद होने की खबर पर गहरी पीड़ा हुई। मैं उनकी वीरता और बलिदान को सलाम करता हूं।”
भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रविवार तड़के उड़ी में स्थित सैन्य शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें कई अन्य सैनिक घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने सभी चार हमलावरों को मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath