स्मार्टसिटी की सूची में वाराणसी शामिल

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू द्वारा मंगलवार को घोषित 27 स्मार्टसिटी की सूची में वाराणसी भी शामिल है।

इन 27 शहरों को 63 शहरों में से तीन स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चुना गया है।

कुल 12 राज्यों में महाराष्ट्र के पांच, तमिलनाडु और कर्नाटक के चार-चार, उत्तर प्रदेश के तीन, पंजाब और मध्यप्रदेश के दो-दो और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, नागालैंड और सिक्किम के एक-एक शहरों को शामिल किया गया है।

इस सूची में शामिल उत्तर प्रदेश के दो अन्य शहर हैं आगरा और कानपुर।

इन सभी 27 शहरों में कुल 66,883 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इनमें से 42,524 करोड़ रुपये क्षेत्र आधारित विकास पर और 11,379 रुपये प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों पर खर्च किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493