इलाहाबाद में डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए राम नाईक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की गतिविधियों पर नजर इसलिए रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर राजभवन खुद इस मामले में दखल दे सके। वो एक-एक घटना क्रम की जानकारी ले रहे हैं।
उन्होंने सपा में चल रही रस्साकसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश से बहुमत साबित कराए जाने की संभावनाओं को खारिज किया और कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियों ने सरकार के पास बहुमत नहीं होने की बात जरूर कही है, लेकिन चुनावी सीजन में इस तरह के दावे आम तौर से किए ही जाते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि दावे सही साबित हो।
dharmpath.com dharmpath