उप्र में आंशिक बदली, बारिश की संभावना

लखनऊ, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहने और बारिश की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी के अलावा अन्य जिलों में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों से पूर्वाचल के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ व बलिया में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश अभी और होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493