कोलकाता, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। पुलिस ने 18 सितंबर को हुए मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में प्रमुख आरोपी बरुण माहेश्वरी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
माहेश्वरी को गिरफ्तारी के बाद लालबाजार के शहर पुलिस मुख्यालय में पूछताछ के लिए भेजा गया।
पुलिस मामले में माहेश्वरी की खोज कर रही थी। माहेश्वरी ने रविवार को तेज रफ्तार कार से एक स्कूटर को टक्कर मारी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा, “रविवार की दुर्घटना के लिए माहेश्वरी पर गैर इरातन हत्या (आईपीसी धारा 304) और सार्वजनिक रास्ते पर तेज गाड़ी चलाने (आईपीसी धारा 279) का आरोप लगाया है और गुरुवार को उनको अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath