मोबीक्विक ने ट्रकॉलर से हाथ मिलाया

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन भुगतान कंपनी मोबीक्विक ने लोकप्रिय स्मार्ट कॉलिंग एप ‘ट्रूकॉलर’ के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के तहत ट्रूकॉलर अकाउंट के साथ कोई भी उपयोगकर्ता मोबीक्विक पर पंजीकरण कर सकता है। इस एकीकरण का मकसद नए उपयोगकतरओ को वॉलेट पर पंजीकरण के दौरान त्वरित एवं अबाधित अनुभव मुहैया कराना है।

मोबीक्विक के मुख्य परिचालन अधिकारी मृणाल सिन्हा ने इस बताया, “मोबीक्विक में हम उपयोगकतरओ के भुगतान अनुभव को श्रेष्ठ बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। इस भागीदारी के साथ हम अब एक ऐसी आसान पंजीकरण प्रक्रिया की पेशकश कर रहे हैं जो बेहद तेजी के साथ काम करती है।”

ट्रूकॉलर के वल्र्डवाइड डेवलपर रिलेशंस के निदेशक प्रियम बोस ने बताया, “एप डेवलपर उपयोगकर्ता पंजीकरण के प्रमुख तरीकों को आसान बनाने या उपयोगकर्ता अनुभव को खास बनाने की संभावना तलाश रहे हैं। मोबीक्विक के साथ, हम लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए आसान पंजीकरण अनुभव मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493