जम्मू, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि घुसपैठिये को परगवाल इलाके में गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान अब्दुल कयूम के रूप में की गई है।
उन्होंने कहा, “उसके पास से एक सिम कार्ड के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।”
पुलिस ने कहा, “उससे भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के उसके मकसद के बारे में पूछा जा रहा है।”
कुछ सूत्रों का कहना है कि घुसपैठिये की दिमागी हालत सही नहीं प्रतीत हो रही थी।
dharmpath.com dharmpath