असम : रेलगाड़ी में युवती से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। असम के तिनसुकिया जिले में रेलगाड़ी में एक 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना तिनसुकिया सीमा के पास बेंगलुरू-तिनसुकिया एक्सप्रेस में गुरुवार रात घटी।

पुलिस के मुताबिक, “घरेलू नौकरानी के तौर पर बेगलुरू में काम करने वाली युवती दुर्गा पूजा के सिससिले में अपने घर (तिनसुकिया) लौट रही थी। एक विशेष डिब्बे में यात्रा कर रहे अधिकांश यात्री गुरुवार रात डिब्रूगढ़ स्टेशन पर उतर गए। डिब्बे में यात्रा कर रहे तीन युवकों ने उस युवती को रेलगाड़ी के शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।”

युवती ने शुक्रवार सुबह न्यू तिनसुकिया पहुंचने पर उसे लेने आए भाई को इस घटना के बारे में बताया।

भाई ने स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एक आरोपी को पकड़ा गया।

युवती ने बाद में तीनों युवकों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार युवक प्रहलाद छेत्री ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन अपने दोनों साथियों के शामिल होने की बात से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493