बीजिंग, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन में एक साक्षात्कार के दौरान धूप का चश्मा पहने और गर्मी से बचने के लिए छाता पकड़े एक टीवी पत्रकार को नौकरी से निलंबित कर दिया गया है।
‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, यह पत्रकार जियामेन में साल के सबसे शक्तिशाली मेरांती तूफान से उबरने को लेकर चल रहे राहत कार्यो पर साक्षात्कार ले रही थी।
जियामेन टीवी स्टेशन ने एक बयान में कहा, “हमारी एक पत्रकार ने नियमों का पालन नहीं किया और वह साक्षात्कार लेने के दौरान अच्छा आचरण प्रदर्शित करने में असफल रही हैं।”
शंघाई स्थित महिला टीवी पत्रकार यिजिंग लिन ने ‘बीबीसी’ से कहा कि इसे पत्रकारों से चीनी जनता की अपेक्षाओं और उनके बीच पत्रकारों की छवि के संदर्भ में देखा जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा, “मैं इसे एक रूढ़िवादी फैसला नहीं कहूंगी, लेकिन यह हो गया।”
dharmpath.com dharmpath