शिवराज का ब्रिटेन दौरा 26 सितंबर से

भोपाल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान 26 और 27 सितंबर को युनाइटेड किगडम (ब्रिटेन) के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह युनाइटेड किगडम की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट प्रीति पटेल के आमंत्रण पर स्मार्ट सिटी की अवधारणा और प्रबंधन के तरीकों और कौशल विकास कार्यो का अवलोकन करने जा रहे हैं।

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि शिवराज अपने इस प्रवास के दौरान स्मार्ट सिटी प्रबांन के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री लंदन प्रवास के दौरान निवेशक कंपनियों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।

शिवराज 25 सितंबर को लंदन पहुंचेंगे। वह 26 सितंबर को प्रीति पटेल से मुलाकात करेंगे और लंदन के शहर प्रबंधक विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। इसी दिन दोपहर में वह विभिन्न निवेश कंपनियों के प्रमुखों से भेंट करेंगे।

प्रवास के पहले दिन शिवराज प्यूरीको ग्रुप के संस्थापक नाथूराम पुरी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्यूरीको समूह पेपर, पॉलीमर और प्लास्टिक निर्माण से जुड़ा है। यह समूह स्वागत और रियल स्टेट व्यवसाय में भी सक्रिय है।

शिवराज रोल्स रयस के उपाध्यक्ष मघिन तमिलारासन, हारग्रिव्स इंडस्ट्रियल सíवसेज के व्यापार विकास संचालक केविन साबिन से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान स्कच व्हिस्की एसोसिएशन के संचालक माíटन हेटफुल के अलावा अन्य निवेशकों से भी चर्चा करेंगे, जिनमें जेसीबी के फिलिप बाउवेरट शामिल हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, चौहान हिंदुजा समूह के सह अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा के भोज में शामिल होंगे और उनसे ऑटोमोबाइल, एग्री बिजनेस, खाद्य प्र-संस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान 27 सितंबर को भारत-यूके स्वास्थ्य संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर माइक पार्कर और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (यूके) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता और माइक निथाक्रियांकिस से मुलाकात करेंगे।

शिवराज का लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात तय है। इसके अलावा भारतीय उद्योग परिसंघ एवं यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा ‘मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएं’ विषय पर आयोजित सेमिनार में भी शिवराज अपनी बात रखेंगे। वह 28 सितंबर को स्वदेश लौट आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493