7 राज्यों के 145 जिलों में ‘मिशन परिवार विकास’ शुरू होगा

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार देश के सर्वाधिक जन्म दर वाले 145 जिलों के लिए जल्द ही ‘मिशन परिवार विकास’ शुरू करेगी। ये 145 जिले सात राज्यों में आते हैं। ये राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और असम हैं, जिनका देश की कुल आबादी में 44 प्रतिशत हिस्सा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंत्रालय को निर्देश दिया है कि देश में संवेदनशील जिलों के लिए तीन महीनों में ऐसी रणनीति बनाई जाए, जिसका उद्देश्य गहन और उन्नत परिवार कल्याण सेवा प्रदान करना हो।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इसी निर्देष के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देश के सर्वाधिक जन्म दर वाले 145 जिलों के लिए जल्द ही ‘मिशन परिवार विकास’ शुरू करेगा। ‘मिशन परिवार विकास’ का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले परिवार कल्याण उपाय के विकल्पों तक पहुंच बनाने में तेजी लाना है, जो सूचना, भरोसेमंद सेवाओं और आपूर्ति पर आधारित है।

बयान के अनुसार, यह मिशन सभी 145 जिलों में एक साथ शुरू किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493