पानी की जरूरत कम करें कर्नाटक, तमिलनाडु : दिग्विजय

पणजी, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद में फंसे सूखा प्रभावित कर्नाटक और तमिलनाडु को अपनी पानी की जरूरतें घटानी होंगी।

दिग्विजय ने कहा, “एक साल के सूखे के कारण दोनों राज्यों को अपनी पानी की जरूरत में कमी लाने पर सहमति जतानी होगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “दुर्भाग्य से, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हमें तीन फैसले सुनाए हैं और एक अलग पीठ ने प्रार्थना से परे फैसला किया है। उन्होंने पानी देने के मामले के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित पर्यवेक्षी समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज किया है।”

उन्होंने साथ ही कहा कि इस सप्ताह राज्य विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हो गया है और अब कर्नाटक सरकार सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493