कोझिकोड (केरल), 25 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि क्या राजनेता उनके आदर्शो का अनुसरण कर भारतीय राजनीति को बदल सकते हैं।
मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अपने संबोधन में कहा, “हम अपनी सोच और आचरण के माध्यम से क्या हम राजनेताओं के प्रति लोगों की धारणा बदल सकते हैं? हम पंडित दीनदयाल के आदशरें का प्रतीक बन सकते हैं?”
उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने मंत्र दिया है कि भारतीय राजनीति भारतीय संस्कृति में निहित होनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath