आंध्र प्रदेश में बारिश से पटरियां क्षतिग्रस्त, रेलगाड़िया रद्द

हैदराबाद, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण रेल की पटरियों को पहुंची क्षति के कारण कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नदीकुडे-गुंटूर खंड पर क्षतिग्रस्त पटरियों को अभी बहाल नहीं किया गया है, इसलिए दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने अगले तीन दिन यानी 27 सितंबर तक इस खंड से गुजरने वाली सभी रेलगाड़ियों को रद्द करने या उनका मार्ग बदलने का फैसला किया है।

एससीआर ने 20 रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं। इनमें सत्तेनपल्ली-पिडुगुरल्ला खंड से होकर गुजरने वाली, हैदराबाद, सिकंदराबाद और काचिगुडा रेलवे स्टेशन से चलने वाली या वहां पहुंचने वाली 12 एक्सप्रेस रेलगाड़ियां भी शामिल हैं।

16 रेलगाड़ियों को पूरी तरह, जबकि चार अन्य को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने 27 रेलगाड़ियों का मार्ग भी बदल दिया है।

रद्द की गई रेलगाड़ियों में विजयवाड़ा-सिकंदराबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-विजयवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, गुंटूर-विकाराबाद पलनाडु एक्सप्रेस, विकाराबाद-गुंटूर पलनाडु एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-विजयवाड़ा विशेष रेलगाड़ी, विजयवाड़ा-सिकंदराबाद स्पेशल रेलगाड़ी, मिर्यालागुडा-पिडुगुराला पैसेंजर, पिडुगुराला-मिर्यालागुडा पैसेंजर, कचेगुडा-गुंटूर डबल डेकर एक्सप्रेस, गुंटूर-कचेगुडा डबल डेकर एक्सप्रेस, मचरेला-भीमावरम यात्री, गुंटूर-मचरेला पैसेंजर, मचरेला-नदीकुडी पैसेंजर, नदीकुडी-मचरेला पैसेंजर, मचरेला-गुंटूर पैसेंजर और गुंटूर-मचरेला पैसेंजर रेलगाड़ियां शामिल हैं।

काचेगुडा-रेपल्ले डेल्टा फास्ट पैसेंजर को काचेगुडा-गुंटूर के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। वहीं रेपल्ले-सिकंदराबाद डेल्टा फास्ट पैसेंजर को गुंटूर-सिकंदराबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया है।

इसी तरह सिकंदराबाद-रेपल्ले पैसेंजर रेलगाड़ी को सिकंदराबाद-गुंटूर के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है, जबकि रेपल्ले-सिकंदराबाद पैसेंजर रेलगाड़ी को गुंटूर-सिकंदराबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493