बंगाल : पुलिस और भीड़ में झड़प

कोलकाता , 25 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रविवार को एक भीड़ ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के लिए गए एक पुलिस दल पर हमला कर दिया।

मामला रामपुर हाट क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों के समूह का आरोप है कि पुलिस इलाके के चोरों से मिली हुई है और उन्हें खुला घूमने की अनुमति मिली हुई है। इन लोगों ने पुलिस के वाहन पर पथराव किया।

लेकिन, पुलिस का कहना है कि भीड़ दो आरोपियों को पीटना चाहती थी। रोके जाने पर भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “चोरों को पीटने से रोके जाने पर भीड़ उत्तेजित हो गई। हम उन्हें कानून अपने हाथ नहीं लेने दे सकते थे। “

रामपुरहाट पुलिस थाने के दारोगा स्वप्न भौमिक ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493