लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर 26 से 30 सितंबर तक निरस्त

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 54281/54282, 54283/54284 सुलतानपुर-लखनऊ-सुलतानपुर पैसेंजर 26 से 30 सितंबर तक रद्द रहेंगी। वहीं रेलगाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 26 सितंबर को लखनऊ-फैजाबाद-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।

बयान के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12370 हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस तथा 13256 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 26 सितंबर को लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। रेलगाड़ी संख्या 13414 दिल्ली जंक्शन-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 26 सितंबर को लखनऊ-फैजाबाद-सुलतानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह एक दर्जन रेलगाड़ियों को 30 सितंबर तक बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493