नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा, “मुठभेड़ में छह से अधिक नक्सली मारे या फिर घायल हुए हैं। घटनास्थल से मृत नक्सलियों के शव सहित विस्फोटक व भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की गई हैं।”
मीणा ने कहा, “सूचना मिली कि झाराघाटी में बड़ी संख्या में नक्सली डेरा जमाए हुए हैं। पुलिस की संयुक्त पार्टी फौरन रवाना की गई। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी गोलियां चलाई। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। घटनास्थल की तलाशी के दौरान दो वदीर्धारी नक्सलियों का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त बीजापुर जिले के मद्देड़ निवासी तिरुपति उर्फ आकाश और धौड़ाई थानांतर्गत तिरकानार निवासी लोकेश उर्फ रमेश के रूप में की गई है।”
मीणा ने कहा, “एक अन्य मुठभेड़ में कोंडागांव जिला पुलिस ने मदार्पाल थाना क्षेत्र के खोड़सनार व हथकेली के मध्य जंगल में एक नक्सली को मार गिराया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई जय साहू, सुरेश ध्रुव, रुपेन्द्र देवांगन व आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट कुनाल तिवारी कर रहे थे।”
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले इन्हीं नक्सलियों ने कोण्डागांव में पुलिस पर हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी में एक काली वदीर्धारी नक्सली का शव सहित 12 बोर की एसबीएल राइफल, एक भरमार, जिंदा कारतूस, एक पाइप बम, एक हथगोला, बिजली के तार-स्विच, प्रतिबंधित नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। मृत नक्सली की शिनाख्त की जा रही है।
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने इसे बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि तिरुपति व लोकेश का मारा जाना नक्सलियों के पीएलजीए मिल्रिटी कंपनी के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि जनवरी से अबतक पुलिस ने 97 नक्सलियों को मार गिराया है।
dharmpath.com dharmpath