सपा फिर जीतेगी, अखिलेश मुख्यमंत्री होंगे : रामगोपाल

उन्होंने कहा, “जब मेरे खिलाफ पार्टी में नारेबाजी हुई तब मुझे लगा था कि मेरे समर्थन में लोग सड़क पर आने से डरेंगे। मगर आज मैं समर्थकों को धन्यवाद देता हूं।”

दिल्ली से सैफई के लिए रामगोपाल का काफिला सोमवार को रवाना हुआ। इस दौरान एत्मादपुर तक यह काफिला करीब 500 गाड़ियों का रहा। इसके बाद आगे चलते काफिले में गाड़ियां जुड़ती रहीं। टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज होते हुए काफिला सैफई की ओर रवाना हो गया।

काफिले में रामगोपाल के साथ ही उनके पुत्र और फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव, उनके भांजे व एमएलसी अरविंद यादव और एमएलसी डॉ. दिलीप यादव भी शामिल थे।

इससे पूर्व रामगोपाल का सिरसागंज में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव और उनके पिता विधायक हरिओम यादव की ओर से बाईपास के नगला राधे की मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493