आईडीएस के काउंटर 30 सितंबर आधी रात तक खुले रहेंगे

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने प्रधान मुख्य आयुक्तों को आय घोषणा योजना (आईडीएस) काउंटरों को 30 सितंबर की आधी रात तक खुला रखने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, “सीबीडीटी ने आईडीएस, 2016 के तहत कागजी स्वरूप में घोषणापत्र दाखिल करने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए देशभर में आयकर के सभी प्रधान मुख्य आयुक्तों को 30 सितंबर की आधी रात तक ऐसी घोषणाओं की प्राप्ति सुनिश्चित करने के इंतजामों का निर्देश दिया है।”

बयान के मुताबिक, “घोषणाएं 30 सितंबर, 2016 की आधी रात तक ऑनलाइन और साथ ही निर्धारित प्रपत्र की मुद्रित प्रतियों के माध्यम से की जा सकती हैं।”

योजना एक जून, 2016 से शुरू हुई थी। यह उन लोगों को अपनी अघोषित आय और संपत्ति की घोषणा करने का अवसर प्रदान करती है, जिन्होंने अतीत में पूर्ण करों का भुगतान नहीं किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493