यात्री विमान पूर्वोत्तर के वायुसेना अड्डों का इस्तेमाल कर सकेंगे

अगरतला, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर के राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भारतीय वायुसेना के हवाईअड्डों और एयरफील्ड्स और एडवांस लैंडिंग ग्राउंड्स (एएलजी) के यात्री विमानों के लिए इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय के शिलांग में प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अमित महाजन ने मंगलवार को आईएएनएस को फोन पर बताया, “पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भारतीय वायुसेना का बागडोगरा (पश्चिम बंगाल), तेजपुर, जोरहट और कुंभीरग्राम (सभी असम में) स्थित हवाईअड्डों पर पहले से ही वाणिज्यिक उड़ानें संचालित हो रही हैं। इनके रनवे, एयरफील्ड लाइटिंग और सभी जरूरी नौवह मदद का नियंत्रण भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के हाथ में है।”

महाजन ने आगे कहा कि भारतीय वायुसेना नागरिक विमानों को संचालित करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के बहुत सारे एएलजी को भारतीय वायुसेना अपग्रेड कर रही है, ताकि वहां से नागरिक विमानों का संचालन हो सके। अरुणाचल प्रदेश से चीन की 1,080 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।

महाजन ने बताया कि इन स्थानों से नागरिक विमानों का आवागमन इसलिए नहीं होता, क्योंकि यात्रियों की संख्या बेहद कम है तथा वाणिज्यिक सुविधाओं की कमी है, जिसे बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों और एएआई की है।

इस दौरान वायुसेना दिवस समारोह को देखते हुए मेघालय के उपरी शिलांग के पूर्वी वायु कमान के मुख्यालय में तीन दिवसीय ‘एयर फेस्ट 2016’ का 30 सितंबर से आयोजन किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493