ठाणे (महाराष्ट्र), 27 सितंबर (आईएएनएस)। नवी मुंबई स्थित शिव सेना के मुखपत्र सामना के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलवार को पथराव किया और ठाणे स्थित अखबार के कार्यालय पर स्याही फेंकी गई।
नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बताया कि सानपाडा उपनगर में कुछ आरोपियों ने अखबार के कार्यालय पर पथराव किया, जिससे बाहरी दीवार के दो या तीन खिड़कियों के कांच टूट गए।
हेमंत नगराले ने संवादाताओं से कहा, “मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”
निकटवर्ती ठाणे शहर में कुछ व्यक्तियों ने सामना के कार्यालय के बाहर स्याही फेंकी।
वहीं अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
dharmpath.com dharmpath