उप्र : शहीदों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का चेक (फोटो सहित)

मुख्यमंत्री ने उरी की आतंकी घटना में शहीद हुए जनपद संतकबीरनगर के सैनिक गणेश शंकर के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक देने के साथ ही, उनके बच्चों को मुफ्त पढ़ाई व एक लोहिया आवास तथा माता को समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित करने की घोषणा की।

इसी के साथ ही, मुख्यमंत्री ने पुलिस के सात शहीदों जनपद हापुड़ के सुरेंद्र सिंह, अलीगढ़ के अशोक कुमार, गौतमबुद्धनगर के जितेंद्र कुमार, देवरिया के देवेंद्र चौरसिया, बागपत के सुखवीर सिंह, लखनऊ के यशपाल सिंह तथा गाजियाबाद के प्रमोद कुमार के परिजनों को भी 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493