इस्तांबुल के बेयोगलू जिले में स्थित तकसीम स्कावयर में 50 दिनों तक चलने वाले इस बेयोगलू महोत्सव को अपनी जीवंत नाइटलाइफ, कला, डिजाइन और फैशन के लिए जाना जाता है।
महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान बेयोगलू म्युनिसिपैलिटी के मेयर अहमत मिस्बाह देमिरकन ने कहा, “आतंकवादी हमले और असफल तख्तापलट के प्रयास स्थानीय दुकान मालिकों और पर्यटकों के बीच बेचैनी का कारण बन गए थे।”
उन्होंने कहा, “बेयोगलू सदियों से कला, फैशन और नवीनता का केंद्र रहा है और इस महोत्सव के साथ हमारी कोशिश इस शहर को और अधिक बेहतर बनाने की है।”
dharmpath.com dharmpath