महिला गोल्फ : सिद्धी ने जीता 14वें चरण का खिताब

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। युवा गोल्फ खिलाड़ी सिद्धी कपूर ने गुरुवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 14वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है।

कोलकाता की इस खिलाड़ी ने तीसरे दिन वन ओवर 73 का स्कोर कर खिताब पर कब्जा जमाया।

अमनदीप द्राल दूसरे और वाणी कपूर तीसरे स्थान पर रहीं।

सिद्धी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहले, तीसरे और चौथे होल में बोगी खेल बैठीं। वह नौवें, 11वें एवं 16वें होल में एक शॉट से चूक गईं। हालांकि छठे, आठवें और 13वें होल में बर्डी लगाकर उन्होंने अपने आप को स्पर्धा में बनाए रखा।

दवाब में भी इस युवा खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 17वें एवं 18वें होल में बर्डी लगाकर खिताब अपने नाम किया।

दूसरे दिन पहले स्थान पर रहने वाली अमनदीप ने थ्री ओवर 75 का स्कोर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। अमनदीप का कुल स्कोर 221 रहा।

वहीं दिल्ली की वाणी ने 222 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493