अहमदाबाद, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात के कच्छ जिले में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा से लगे मछुआरों को गहरे समुद्र की तरफ नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। यह सलाह नियंत्रण रेखा (एलओसी)के पार जाकर गुरुवार को भारतीय बलों के किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर दी गई।
मछुआरों को राज्य के अपने इलाकों में रहने के लिए कहा गया है।
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें चेतावनी दी गई है और सुरक्षा एजेंसियों से लगातार संपर्क में बने रहने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए कहा गया है।
इसी तरह, उत्तरी गुजरात के बनासकांठा सीमा से लगे लोगों को किसी भी हरकत पर निगरानी रखने को कहा गया है।
सूत्रों ने कहा कि पंजाब की तरह सीमाई इलाके से लोगों को हटाने की कोई योजना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath