जनपद मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय द्वितीय अंबेडकरनगर महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राम नाईक ने कहा कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ है कि पाकिस्तान को किस तरह से जवाब देना है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में पाकिस्तान की छवि खराब हुई है।
राज्यपाल ने दो दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर और देश में समाजवाद के जनक डॉ. राम मनोहर लोहिया के संघर्षो की चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
dharmpath.com dharmpath