नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।