कानपुर को मेट्रो की सौगात 2019 तक : एलएमआरसी

लखनऊ, 29 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिसंबर से मेट्रो दौड़ने लगेगी, लेकिन लखनऊ मेट्रो रेल कॉपोरेशन (एलएमआरसी) के अधिकारियों का दावा है कि कानपुर में भी ढाई साल में ही वहां के निवासियों को मेट्रो की सौगात मिल जाएगी।

एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मार्च 2019 में मेट्रो का ट्रायल होगा और जून में लोग पहली बार अपने शहर में मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, कानपुर में आईआईटी से मोती झील तक पहला सफर नौ किलोमीटर का होगा।

उन्होंने कहा, “हम लखनऊ मेट्रो की तर्ज पर ही कानपुर में भी मेट्रो चलाएंगे। जिस रफ्तार से लखनऊ में काम हुआ, उससे कहीं ज्यादा तेज काम कानपुर में होगा। लखनऊ मेट्रो का काम करने के लिए शुरुआत में संसाधनों की भी कमी थी और धनराशि की भी। केंद्र से मंजूरी न मिलने के कारण वहां के मेट्रो में बहुराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा निवेश भी बहुत बाद में मिल पाया था।”

केशव के मुताबिक, वर्ष 2021 तक तीनों मार्ग बनकर तैयार हो जाएंगे। पहले चरण में आईआईटी से मोतीझील है, दूसरे चरण में मोतीझील से वाया सेंट्रल स्टेशन झकरकटी तक का मार्ग है। हर चरण पर लगभग दो-ढाई साल का वक्त लगेगा, लेकिन सभी चरण अलग-अलग वक्त में तैयार होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493