राज्य में स्वच्छता अभियान बना जन आंदोलन : रमन सिंह

डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के अपराह्न सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने खुले में शौच की सामाजिक समस्या को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन को एक जनांदोलन के रूप में अपनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पंचायत राज प्रतिनिधियों के लिए घरों में शौचालय निर्माण अनिवार्य कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर भी जोर दिया है कि न केवल शौचालय बने बल्कि लोग उसका उपयोग भी करें। इसके लिए पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करे के नारे का अपनाया गया।

डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम लोग खुले में शौच मुक्त गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के साथ विकसित कर रहे हैं। इन गांवों के गरीब परिवारों को उज्जवला योजना से जोड़कर उन्हें रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे है, ताकि उन्हें धुएं के प्रदूषण से भी मुक्ति मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493