शिमला अस्पताल में होगी विशेष ‘कार्डियोलॉजी’ शाखा : वीरभद्र

शिमला, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिमला में राज्य द्वारा संचालित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में जल्द ही एक बेहतरीन विशेष ‘कार्डियोलॉजी’ शाखा को शामिल किया जाएगा।

इस शाखा को पड़ोस के राज्यों से इलाज के संदर्भ में आने वाले मरीजों की मदद के लिए शामिल किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

‘कार्डियोलॉजी’ विभाग के स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम सह-सम्मेलन को पहली बार संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आईजीएमसीएच ने देश में एक आधुनिक और प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान के स्तर को हासिल किया है और यह एक उत्कृष्ट केंद्र बनने के लिए तैयार है।”

आईजीएमसीएच की स्वर्ण जयंती के जश्न के अवसर पर ‘कार्डियोलॉजी’ शाखा को शामिल किया जा रहा है।

वीरभद्र ने कहा कि राज्य सरकार आईजीएमसीएच को राज्य के अत्याधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सभी सुविधाओं से युक्त ‘कार्डियोलॉजी’ शाखा चाहता हूं, ताकि लोगों को हृदय रोगों के इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।”

वीरभद्र ने कहा कि यह काफी गर्व की बात है कि दिल की सर्जरी को अब आईजीएमसीएच में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर प्रकार के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “चिकित्सा एक महान पेशा है और मुझे आशा है कि आप पूरी लगन और मानवता के साथ सेवा करेंगे तथा इसके मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493