पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से ही चटख धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना, गया और भागलपुर में आकाश के आंशिक तौर पर बदली छाई रहने के साथ पूर्णिया में आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में सोमवार का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और गया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना का आज (सोमवार) का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 36़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।