राजस्थान में वायुसेना का जगुआर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित (लीड-1)

नई दिल्ली/जयपुर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के पोखरण इलाके में सोमवार को वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दोनों पायलट बाल-बाल बच गए।

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान ने जैसलमेर स्थित वायुसेना के अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह अपराह्न् करीब 1.45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

13 सितंबर को अंबाला वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरते समय एक जगुआर में आग लग गई थी। पायलट उड़ान रोक कर तत्काल विमान से बाहर निकल गया और आग पर काबू पा लिया गया।

राजस्थान में एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी ऐसी घटना है। 10 सितंबर को एक मिग-21 प्रशिक्षण विमान बाड़मेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन दोनों पायलट सुरक्षित बच गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493