भारतीय सैनिक को छोड़ने पर पाकिस्तान की ओर से जवाब नहीं

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार गए अपने एक सैनिक को पाकिस्तान से लौटाने की मांग की है लेकिन पाकिस्तान की ओर से अभी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। जानकार सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार गए अपने एक सैनिक को पाकिस्तान से लौटाने की मांग की है लेकिन पाकिस्तान की ओर से अभी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। जानकार सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही।

चंदू बाबूलाल चौहान नाम का जवान 30 सितम्बर को गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार चला गया था, जिसे पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया। यह घटना नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकयों के ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स के एक दिन बाद की है।

भारतीय सेना ने कहा है कि राष्ट्रीय राइफल्स का वह जवान सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल नहीं था।

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को उस सैनिक को लौटाने के लिए लिखा है।

सूत्रों ने कहा कि संदेश वहां प्राप्त किया गया लेकिन उसका उधर से अभी कोई जवाब नहीं मिला है।

एक अधिकारी ने कहा कि जवानों के भटक कर नियंत्रण रेखा के उस पार जाने की घटनाएं होती हैं, वे रास्ता भटक सकते हैं।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा था कि डीजीएमाओ के स्तर से उस सैनिक को लौटाने के लिए एक तंत्र सक्रिय किया गया है।

चौहान की दादी उसके सीमा पार कर पाकिस्तान चले जाने की खबर सुनकर गुजर गईं हैं।

तीसरे जेनेवा समझौते के अनुच्छेद चार के तहत पकड़े गए सैन्य कर्मी, कुछ छापेमार लड़ाकों और नागरिकों की रक्षा करने की व्यवस्था देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493