मुंबई जूनियरथॉन को प्रेरणादायक मान रहीं तमन्ना

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ के लिए तैयार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने आगामी मुंबई जूनियरथॉन 2016 में वंचित बच्चों की भागीदारी का समर्थन करते हुए इसे प्रेरणादायक करार दिया।

तमन्ना ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत प्यारा है। मुंबई जूनियरथॉन में शामिल होने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं और सभी इसे करें। मैं इसे काम मानती हूं। बच्चे अब भी इस तरह के मैराथन में भाग रहे हैं। मुझे लगता है कि यह प्रेरणादायक है।”

मुंबई जूनियरथॉन चार दिसंबर को आयोजित होगा। यह भावना मेहता और अमित एस मेहता के मार्गदर्शन में पार्टी शार्टी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित है।

इस साल मुंबई जूनियरथॉन में शारीरिक रूप से विकलांग बच्चे भी भाग ले रहे हैं। इसमें फिल्म निर्माता किरण राव और अभिनेता सोनू सूद जैसे फिल्म-जगत की हस्तियां भी शामिल होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493