डोपिंग पर रोकथाम के लिए साथ आए इंटरपोल और वाडा

पेरिस, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटरपोल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में डोपिंग पर रोकथाम के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के साथ संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम ‘एनर्जिया’ शुरू किया।

इंटरपोल ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की।

इंटरपोल ने अपने बयान में कहा है, “विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और लुसाने विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिमिनल साइंस (यूएनआईएल) के समर्थन से एनर्जिया का मकसद सिर्फ प्रदर्शन में सुधार के मकसद से प्रतिबंधित पदार्थो के उपयोग पर ध्यान देना होगा।”

उन्होंने कहा, “इसमें एनाबोलिक स्टेरॉयड, ग्रोथ हर्मोस, पेप्टाइड्स और इरिथ्रोपोटीन (ईपीओ) शामिल हैं।”

इस कार्यक्रम पर वाडा के महानिदेशक ओलिवर निग्गली ने कहा, “एनर्जिया कार्यक्रम डोपिंग के खिलाफ लड़ने में अहम साबित होगा। हानिकारक पदार्थो को बनाने वाले और उन्हें खिलाड़ियों तक पहुंचाने वालों की जानकारियां साझा करने के लिए वाडा और इंटरपोल योग्य एजेंसियां हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493