एटलेटिको मेड्रिड ने बढ़ाया गाबी का करार

मेड्रिड, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने मिडफील्डर गाबी फार्नाडेज का करार बढ़ाने का फैसला किया है।

इस बात की घोषणा क्लब के अध्यक्ष इनरिके सेरेजो ने मंगलवार को की। गाबी का मौजूदा करार 2017 में समाप्त होना था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेरेजो ने काडेना सेर रेडियो चैनल से कहा कि क्लब और गाबी के बीच करार हो चुका है और गाबी एटलेटिको मेड्रिड के साथ खेलना जारी रखेंगे।

क्लब के कप्तान ने भी इस बात की पुष्टि की है।

गाबी ने कहा कि जब तक वह एटलेटिको के स्तर का खेल खेलते रहेंगे तब तक वह क्लब में बने रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493