मंगलवार की दोपहर यात्रियों से भरी प्राइवेट बस लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाहिया के पास पहुंची, वैसे ही अचानक बाइक सवार सामने आ गया। इसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में परिचालक राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विनय प्रताप सिंह (22), दिलीप (30), दिनेश (21), रमेश (17) समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath