अगले साल 28 जनवरी को रिलीज होगी ‘कुंग फू योगा’

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता जैकी चेन अभिनीत ‘कुंग फू योगा’ अगले साल 28 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘रश ऑवर’ के अभिनेता के साथ अभिनेत्री अमायरा दस्तूर स्क्रीन पर दिखाई देंगी। उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट को भी ट्विटर पर साझा किया।

अमायरा ने पोस्ट किया, “कुंग फू योगा 28 जनवरी 2017 को रिलीज के लिए तैयार है। इसका इंतजार कीजिए।”

यह फिल्म भारत-चीन फिल्म परियोजना का हिस्सा है। गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्मों को बनाने का समझौता किया गया था।

फिल्म में अभिनेता सोनू सूद भी हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि इसमें हिंदी फिल्म के सितारों द्वारा दमदार एक्शन दृश्य फिल्माया गया है और फराह खान ने एक गाने को कोरियोग्राफ किया है।

स्टेनली टोंग निर्देशित इस एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग यहां और आइसलैंड में की गई है।

यह पहली बार नहीं है कि फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ ड्रंकन मास्टर’ के अभिनेता भारतीय कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वह मल्लिका शेरावत के साथ 2005 की फिल्म ‘द मिथ’ में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493