कुडनकुलम की पहली इकाई ईंधन भरने के लिए बंद होगी

चेन्नई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना (केएनपीपी) के पहले 1000 मेगावाट के परमाणु बिजली रिएक्टर को दिसंबर में ईंधन भरने के लिए बंद किए जाने की संभावना है। भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले जिस इकाई ने दो अक्टूबर को उत्पादन बंद कर दिया था, उसने अगले दिन काम करना शुरू कर दिया। मंगलवार को इसके अधिकतम उत्पादन तक पहुंचने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने कहा कि 1,000 मेगावाट की दूसरी इकाई के दक्षिणी ग्रिड से 17 या 18 अक्टूबर को फिर से जोड़े जाने की संभावना है।

भारत के परमाणु बिजली संयत्र संचालक एनपीसीआईएल ने इसी तरह के दो 1,000 मेगावाट के परमाणु बिजली सयंत्र तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम में बनाए हैं, जो यहां से करीब 650 किमी दूर हैं। इनमें रूस के उपकरण लगाए गए हैं।

केएनपीपी के केंद्र निदेशक एच.एन. साहू ने आईएएनएस से कहा, “पहली इकाई को दिसंबर में करीब दो महीने के लिए ईंधन भरने के लिए बंद किया जाएगा। यह रिएक्टर में दूसरी बार ईंधन भरा जा रहा है। हर साल इकाई के एक भाग के ईंधन को बदला जाता है।”

रिएक्टर में कुल 163 ईंधन के भाग जुड़े हैं, इसमें से करीब 52-52 ईंधन भागों को नए सिरे से बदला जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493