भोपाल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की बैठक बुधवार को राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शहडोल लोकसभा उपचुनाव, संगठनात्मक कार्ययोजना, कार्यक्रम, आक्रामक आंदोलन, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री ने चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रदेश प्रभारी) मोहन प्रकाश, महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह, सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath