मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने यहां एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर आज स्मरण कर रहा हूं। आजादी की लड़ाई में उनका अहम योगदान हमारे दिलों में आज भी जिंदा है। श्यामजी कृष्ण वर्मा को एक देशभक्त के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, जिन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को आजादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी श्यामजी कृष्ण वर्मा को अपने कुछ आदर्श व्यक्तित्वों में मानते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493