लॉस एंजेलिस, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल एश्ले ग्राहम को इस बात का अहसास भी नहीं था कि उनके पास 30 छोटे काले रंग के कपड़े हैं। जब उन्होंने अपने कपड़ों की अलमारी की सफाई की तो उन्हें इसके बारे में पता चला।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ग्राहम ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका को बताया, “यह शायद मेरे सारे काले रंग के छोटे कपड़े हैं। जब तक मैंने अलमारी साफ नहीं किया, मुझे इस बात का अहसास कभी नहीं हुआ कि मेरे पास लगभग 30 कपड़े हैं।”
अंत:वस्त्र की मॉडल के तौर पर मशहूर ग्राहम मन से उत्तेजक महसूस करने को अपना सौंदर्य दर्शन मानती हैं। उन्होंने कहा कि इसका उम्र, नस्ल, जाति, या आकार से कोई लेना-देना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath