नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य सुशील चंद्रा को आयकर विभाग की नीति बनाने वाली संस्था का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मौजूदा अध्यक्ष रानी सिंह नायर का कार्यकाल 31 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा, और उसके बाद चंद्रा कार्यभार ग्रहण करेंगे।
एक आधिकारिक बयान में बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, चंद्रा 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। वह पिछले साल 17 दिसंबर को सीबीडीटी में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।
मौजूदा सीबीडीटी अध्यक्ष नायर, 1979 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। उन्होंने इस साल एक अगस्त को संस्था के प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।
सीबीडीटी में अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य होते हैं।
dharmpath.com dharmpath