पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्र ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि बसपा सुप्रीमो का आरोप झूठ का पुलिन्दा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार उनके कार्यो पर अपना पत्थर लगवा रही है।
उन्होंने कहा कि मायावती ने अपने शासन काल में अपनी मूर्तियां लगवाने के अलावा कोई भी रेखांकित करने योग्य कार्य नहीं किया। जबकि अखिलेश सरकार ने ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जहां विकास की नई इबारत न लिखी गई हो। शिलान्यास व उद्घाटन वही करते हैं, जो काम करते हैं। सपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश सरकार से संतुष्ट है।
dharmpath.com dharmpath