उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और अपराध रूपी रावण से त्रस्त है जिसको नष्ट करने में सपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। अब मुख्यमंत्री किस रावण को दशहरे में मारने की बात कह रहे हैं, प्रदेश की जनता की समझ से बाहर की बात है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों में जनता के हिस्से में प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म जैसे अपराधों में रिकार्ड बढ़ोतरी, गरीबों और कमजोर लोगों की जमीनों पर कब्जा ही आया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में भ्रष्टाचारियों को प्रदेश से बाहर करने के बजाय भ्रष्टाचार से समझौता कर गायत्री प्रजापति जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपी को पुन: मंत्रिमंडल में वापस लाया गया है।
गौरतलब है कि नवनिर्मित लोकभवन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को डायल-100 सेवा के लोगो और एप की लांचिंग के दौरान दशहरे में रावण मारने और खुशियां बांटने की बात कही थी।
dharmpath.com dharmpath