दिल्ली में सुबह आंशिक बदली

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493