दिल्ली में गिरफ्तार हुआ भगोड़ा हत्या आरोपी

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हत्या व अपहरण के प्रयास के मामले में वांछित एक भगोड़े अपराधी को गुरुवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।

जय भगवान उर्फ जेबी (29) नामक आरोपी को अपराध शाखा ने पश्चिमी दिल्ली के झड़ोदा कलां इलाके से गिरफ्तार किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध)(जेसीपी) रविंद्र यादव ने कहा, “जेबी ने दो सहयोगियों के साथ वसंत कुंज (नॉर्थ) से एक ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर लिया और उससे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने उसका गला घोंट कर मरा हुआ जान ढांसा बॉर्डर के पास फेंक दिया।”

जेसीपी ने कहा, “सौभाग्य से, हादसे में शिकार हुआ शख्स बच गया और उनकी शिकायत के आधार पर वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने में आरोपियों के खिलाफ अपहरण व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493