बौद्ध समागम के समापन सत्र में विश्वशांति का उद्घोष

गया, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली बिहार के बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध समागम (इंटनरेनशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव) के समापन सत्र में गुरुवार को महाबोधि मंदिर परिसर से विश्वशांति का उद्घोष किया गया।

बुद्ध के उपदेशों के सहारे दुनिया में मैत्री और सौहार्द का संदेश देने के लिए तीन अक्टूबर को सारनाथ से शुरू हुए इस समागम में गुरुवार को यहां 39 देशों के करीब 300 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए और यहां से दुनिया को शांति का संदेश दिया।

समागम में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए एवं महाबोधि वृक्ष की छांव में बैठकर पूजा और सुत्तपाठ किया।

गया के जिलाधिकारी कुमार रवि और विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालुओं ने दीप जला इस पूजा का उद्घाटन किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि यहां बौद्ध धर्म का केंद्र बना। बोधगया बुद्ध की धरती और ज्ञान स्थली है। बुद्ध ने यहां से शांति, करुणा, मैत्री और भाईचारे का संदेश दिया।”

महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के भंते चलिंदा ने कहा कि विभिन्न देशों से आए बौद्ध धर्मावलंबियों ने महाबोधि मंदिर परिसर स्थित बोधिवृक्ष के नीचे दुनिया की खुशहाली की प्रार्थना की। बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक है। बुद्ध का संदेश ही दुनिया में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

समागम में शामिल प्रतिनिधियों ने सारनाथ, वाराणसी, नालंदा, राजगीर एवं बोधगया की यात्रा को सुखद और ऐतिहासिक बताया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को सभी प्रतिनिधियों ने नालंदा और राजगीर का दौरा किया था। यह समागम तीन अक्टूबर को सारनाथ से शुरू हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493