विवेचक (कृष्णानगर के सीओ) भारत सिंह की ओर से एक बार फिर लॉ एंड आर्डर में व्यस्त होने के कारण न्यायालय से इस के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई। सीजेएम ने अमिताभ से पूछा कि विवेचक ने अब तक उनसे उनकी आवाज के नमूने के लिए संपर्क किया।
यह बताए जाने पर कि विवेचक ने अब तक संपर्क नहीं किया है, सीजेएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विवेचक को एक और अवसर देते हुए 11 नवंबर तक विवेचना समाप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
सीजेएम ने 20 अगस्त, 2016 के आदेश द्वारा पुलिस की अंतिम रिपोर्ट खारिज कर यह विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा कराए जाने का आदेश देते हुए अमिताभ और मुलायम सिंह के आवाज का नमूना प्राप्त कर उसका कॉम्पैक्ट डिस्क की आवाज से विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण कराने के आदेश दिए थे। इस पर एसएसपी लखनऊ ने विवेचना कृष्णानगर के सीओ को सौंपी थी।
dharmpath.com dharmpath